लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में फिर कोरोना के नए मामले 40 हजार के पार, 24 घंटे में 338 की गई जान

By विनीत कुमार | Updated: September 9, 2021 10:42 IST

Coronavirus Update: भारत में कल के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सबसे अधिक मामले केरल से सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना के नए मामलों में 14 प्रतिशत की वृद्धि।कोरोना से मरने वालों की संख्या अब देश में 4 लाख 41 हजार 749 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 86 लाख 51 हजार 701 डोज दी गई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 43263 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 338 लोगों की मौत देश में कोरोना से हुई है जबकि 40567 लोग बीमारी से ठीक होने में भी कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी गुरुवार सुबह दी गई। इससे पहले बुधवार सुबह के अपडेट के मुताबिक देश में 24 घंटे में कोविड-19 के 37,875 नए मामले आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 4 लाख 41 हजार 749 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 3 लाख 93 हजार 614 हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 71 करोड़ 65 लाख 97 हजार 428 डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 86 लाख 51 हजार 701 डोज दी गई है।

कोरोना: केरल से एक दिन में 30 हजार से अधिक मामले

देश में बुधवार को सबसे ज्यादा कोरोना मामले केरल से आए। राज्य में कल कोविड-19 के 30196 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42,83,494 हो गई जबकि 181 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 22,001 पर पहुंच गई।

वहीं, महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 4,174 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,97,872 हो गई और मृतकों की संख्या 1,37,962 हो गई है।

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। 

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

(भाष इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल