लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 38949 नए मामले, 24 घंटे में 542 की मौत, दैनिक संक्रमण दर 2 प्रतिशत से कम

By विनीत कुमार | Updated: July 16, 2021 11:01 IST

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले एक बार फिर 40 हजार से कम आए हैं। वहीं दैनिक संक्रमण दर अब 2 प्रतिशत से कम हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से ठीक होने की दर अब बढ़कर 97.28 प्रतिशत हुईसाप्ताहिक संक्रमण दर भी 5 प्रतिशत से कम पर बना हुआ है और ये अभी 2.14 प्रतिशत हैदेश में लगातार 25वें दिन दैनिक संक्रमण दर 3 प्रतिशत से कम, एक्टिव केस घटकर अब 4 लाख 30 हजार 422 रह गए हैं

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 38949 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी शुक्रवार सुबह दी गई। वहीं इसी अवधि में 542 लोगों की महामारी से मौत भी हुई है जबकि 40 हजार 26 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 12 हजार 531 हो गई है। वहीं पिछले साल से अब तक कोरोना से संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या 3 करोड़ 10 लाख 26 हजार 829 जा पहुंची है। इसमें 3 करोड़ 1 लाख 83 हजार 876 महामारी से ठीक भी हुए हैं।

एक्टिव केसों की संख्या में कल के बाद फिर कमी दर्ज की गई है और ये घटकर अब 4 लाख 30 हजार 422 हो गया है। साथ ही कुल 39 करोड़  53 लाख 43 हजार 767 लोगों को कोरोना की वैक्सीन भी देश में लगाई जा चुकी है। इसमें पिछले 24 घंटे में ही 39 लाख 78 हजार 78 लोगों को वैक्सीन दी गई है।

कोरोना: दैनिक संक्रमण दर 2 प्रतिशत से कम

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 97.28 प्रतिशत हो गया है। वहीं एक्टिव केस भी कुल केस का 1.39 प्रतिशत रह गया है। साप्ताहिक संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम पर बना हुआ है और ये 2.14 प्रतिशत है।

साथ ही लगातार 25वें दिन दैनिक संक्रमण दर 3 प्रतिशत से कम पर है। फिलहाल ये कम होकर 2 प्रतिशत से भी कम 1.99 फीसदी हो गया है। साथ ही पिछले साल से अब तक कुल 44 करोड़ कोरोना टेस्ट देश में कराए जा चुके हैं।

कोविड-19 से मृत्यु दर देश में अभी 1.33 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले साल से अब तक महाराष्ट्र से 1,26,560, कर्नाटक से 36,037, तमिलनाडु के 33,606, दिल्ली के 25,022, उत्तर प्रदेश के 22,705, पश्चिम बंगाल के 17,970 और पंजाब के 16,212 लोगों की जान कोरोना की वजह से गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो