लाइव न्यूज़ :

सावधान! भारत में इसी महीने कोरोना की तीसरी लहर दे सकती है दस्तक, रिपोर्ट में किया गया है दावा

By विनीत कुमार | Updated: August 2, 2021 09:13 IST

भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने का खतरा बरकरार है। आईआईटी के एक शोध में कहा गया है कि अगस्त में ही भारत में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है और अक्टूबर-नवंबर में इसके शीर्ष पर पहुंचने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त में भारत में कोरोना की तीसरी लहर, अक्टूबर तक इसके शीर्ष पर पहुंचने की आशंकातीसरी लहर में भारत में दूसरी लहर के मुकाबले करीब आधे नए केस रोज आने की है आशंकाभारत के 10 राज्यों में मिल रहे हैं कोरोना मामलों के बढ़ने के संकेत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर इसी महीने यानी अगस्त में आ सकती है। एक शोध में इसका दावा किया गया है। स्टडी के अनुसार तीसरी लहर अक्टूबर में अपने शीर्ष पर होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर में हालात अगर ठीक रहे तो भी एक लाख से कुछ कम केस रोज सामने आएंगे, वहीं कुछ गंभीर रहे तो ये आंकड़ा डेढ़ लाख तक का हो सकता है।

भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के हैदराबाद और कानपुर में प्रोफेसर क्रमश: मत्थुकुमाली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के इस शोध में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि से तीसरी लहर के आने की आशंका बढ़ी है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार मनिंद्र अग्रवाल कोविड-19 केसों पर नजर रखने वाली एक सरकारी समिति में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में रोज आए कोरोना केस के मुकाबले तीसरी लहर में उससे आधे केस रोजाना आ सकते हैं। अगर कोविड नियमों का पालन नहीं हुआ तो अक्टूबर-नवंबर में ये शीर्ष पर होगा।

10 राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने के संकेत

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान तीन से चार लाख केस तक रोजाना आते रहे हैं। सबसे अधिक केस एक दिन में भारत में 7 मई को दर्ज किए गए थे। भारत मे इस दिन 4 लाख 14 हजार 188 मामले सामने आए थे।

गौरतलब है कि भारत में अभी रोजाना करीब 40 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। केंद्र ने आगाह किया है कि 10 ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं या फिर टेस्ट पॉजिटिविटि रेट (टीपीआर) में यहां वृद्धि हुई है।

इन 10 राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर शामिल हैं। केरल में पिछले पांच दिनों से रोजाना 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। ये भारत में आ रहे नए मामलों का करीब 50 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है