लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में तीन दिन बाद फिर कोरोना के 40 हजार से अधिक नए मामले, 24 घंटे में 581 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 15, 2021 10:20 IST

Coronavirus Update: भारत में कोविड संक्रमण के मामलों में कल के मुकाबले एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में 581 लोगों की मौत भी देश में कोरोना की वजह से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या में कल के मुकाबले बढ़े, अभी देश में 4 लाख 32 हजार 41 मरीजदेश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या भी बढ़कर 4 लाख 11 हजार 989 हो गई है

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 41 हजार 806 नए मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े कल के मुकाबले करीब 7 प्रतिशत अधिक हैं। साथ ही तीन दिनों के बाद देश में एक बार फिर 40 हजार से अधिक नए कोरोना केस सामने आए हैं। इसी अवधि में 581 लोगों की मौत भी देश में कोरोना महामारी की वजह से हुई है।

इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 11 हजार 989 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 3 करोड़ 9 लाख 87 हजार 880 पहुंच गई है। इसमें 3 करोड़ 1 लाख 43 हजार 850 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में ही 39 हजार 130 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। इस बीच एक्टिव केस में कल के मुकाबले वृद्धि हुई है और ये संख्या अब बढ़कर 4 लाख 32 हजार 41 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 39 करोड़ 13 लाख 40 हजार 491 लोगों को कोरोना की वैक्सीन भी लगाई जा चुकी है। इसमें पिछले 24 घंटे में ही देश में 34 लाख 97 हजार 58 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 

वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि देश में अब तक कुल 43 करोड़ 80 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें कल यानी बुधवार को 19.43 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।

देश में पिछले 24 घंटे में जिन पांच राज्यों में सबसे अधिक नए कोरोना केस सामने आए, उसमें केरल सबसे ऊपर है। केरल में 15637 नए केस मिले। वहीं महाराष्ट्र में एक दिन में 8602 मामले सामने आए। इसके अलावा तमिलनाडु में 2458 और कर्नाटक में 1990 नए केस आए।

वहीं, देश में अभी दैनिक संक्रमण दर 2.15 प्रतिशत है। ये लगातार 24वां दिन है जब संक्रमण दर तीन प्रतिशत से कम है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं