लाइव न्यूज़ :

भारत, फ्रांस को हिंद-प्रशांत की शांति, स्थिरता के लिए अपरिहार्य मानता है: जयशंकर

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत, फ्रांस को एक स्थानीय शक्ति के तौर पर देखता है जोकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए अपरिहार्य है। उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र में फ्रांस को सबसे अहम साझेदार मानता है।

जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस की संसद के ऊपरी सदन में आयोजित 'एम्बिशन इंडिया 2021' सम्मेलन को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि हितों और आम लोगों की रक्षा करने के अलावा अंतरराष्ट्रीय कानून तथा बहुपक्षवाद को बनाए रखने में भारत-फ्रांस साझेदारी को मददगार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि, इस साझेदारी को क्षेत्र के अन्य देशों को बेहतर विकल्प भी पेश करने चाहिए।

विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया कई गहरे संकटों का सामना कर रही है जोकि महामारी के चलते और अधिक विकराल हो गए हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे समय में, मूल्य, भरोसा और पारदर्शिता महत्व रखते हैं और ये लक्षण भारत-फ्रांस संबंधों को परिभाषित करते हैं।

जयशंकर ने कहा, '' हम रणनीतिक स्वायत्तता और एक बहुध्रुवीय दुनिया में अपने साझा विश्वास से भी बंधे हुए हैं, जो सुधार और प्रभावी बहुपक्षवाद पर आधारित है जिसने दशकों से हमें एकजुट रखा है और हालिया महामारी के दौरान भी एकजुटता रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!