लाइव न्यूज़ :

भारत ने कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना की निंदा की

By भाषा | Updated: January 30, 2021 13:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी भारत ने अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य स्थित डेविस शहर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना की शनिवार को कड़ी निंदा की।

भारत ने इस मुद्दे को अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाया है और यह ‘घृणित कृत्य’ करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि भारत द्वारा उपहार में दी गई इस प्रतिमा को शहर के सेंट्रल पार्क में स्थापित किया गया था और 28 जनवरी को इसे क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आई थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार वैश्विक स्तर पर शांति एवं न्याय के प्रतीक के रूप सम्मानित हस्ती के प्रति दुर्भावनापूर्ण एवं घृणित कृत्य की कड़ी निंदा करती है।’’

मंत्रालय ने बताया कि वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने इस मामले को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है और मामले की गंभीरता से जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना अस्वीकार्य है और उम्मीद जताई है कि दोषियों को यथाशीघ्र न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

बयान के मुताबिक, ‘‘ सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने अलग से इस मामले को डेविस शहर और स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के समक्ष उठाया है, जिन्होंने मामले में जांच शुरू कर दी है।’’

विदेश मंत्रालय ने बताया कि डेविस शहर के महापौर ने घटना पर गहरा अफसोस जताया है और सूचित किया कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘स्थानीय भारतीय समुदय के संगठनों ने भी तोड़फोड़ की इस घटना की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है