लाइव न्यूज़ :

भारत ने अदन हवाई अड्डे पर घातक हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भारत ने यमन में अदन हवाई अड्डे पर घातक हमले की बृहस्पतिवार को कड़ी निंदा की और यमन की जनता और पीड़ित परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त की ।

उल्लेखनीय है कि यमन के दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे पर बुधवार को भीषण धमाका हुआ था। यह धमाका नव गठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के आसपास हुआ। विस्फोट में 20 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हुए ।

बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवगठित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हाल ही में गठित सरकार के कैबिनेट सदस्यों के आने पर कल (बुधवार) अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट की भारत कड़ी निंदा करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम यमन की जनता और पीड़ित परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त करते हैं। ’’

श्रीवास्तव ने कहा कि हम इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते है । निर्दोष नागरिकों की हत्या अस्वीकार्य है और किसी भी कारण से इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है ।

उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यमन में शांति और स्थिरता हासिल करने के कदम जारी रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब