लाइव न्यूज़ :

भारत ने इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी पर हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर भारत ने रविवार को इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी पर विस्फोटकों से लैस ड्रोन से किए गए हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि किसी भी सभ्य समाज में आतंकवाद तथा हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

रविवार को हुए हमले में कदीमी बाल-बाल बच गए। बगदाद के उच्च सुरक्षा वाले ग्रीन जोन इलाके में उनके आवास को निशाना बनाने के लिए विस्फोटकों से लदे ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘आज सुबह ड्रोन हमले में इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी की हत्या के प्रयास की हम कड़ी निंदा करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी सभ्य समाज में आतंकवाद और हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्हें इराक में शांति और स्थिरता को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।’’

खबरों के मुताबिक, हमले में प्रधानमंत्री कदीमी के छह सुरक्षा गार्ड घायल हो गए।

इस हमले के बारे में मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बागची ने कहा, ‘‘हमले में हताहत हुए लोगों के प्रति हम अपनी चिंता व्यक्त करते हैं और इराक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अपना समर्थन दोहराते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस