लाइव न्यूज़ :

भारत अपने जल क्षेत्र के वैध अधिकारों की सुरक्षा को प्रतिबद्ध : राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: October 27, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद, मादक पदार्थो की तस्करी, समुद्री डकैती और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर खतरों के बढ़ने के कारण ऐसे समय हिन्द प्रशांत क्षेत्र में नयी चुनौतियां उत्पन्न हो गई हैं जब संसाधनों को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

हिन्द प्रशांत क्षेत्र पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में उत्पन्न चुनौतियों की प्रकृति के विभिन्न देशों पर व्यापक प्रभाव हैं जिसके लिये सहयोगात्मक प्रतिक्रिया की जरूरत है।

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत नियम आधारति नौवहन व्यवस्था को बनाये रखते हुए अपने जल क्षेत्र और विशिष्ठ आर्थिक क्षेत्र में वैध अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘ संसाधनों को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। इसके साथ ही आतंकवाद, मादक पदार्थो की तस्करी, समुद्री डकैती और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर खतरों के बढ़ने के कारण ऐसे समय हिन्द प्रशांत क्षेत्र में नयी चुनौतियां उत्पन्न हो गई हैं।’’

सिंह ने कहा कि ऐसे में नौवहन से जुड़े मुद्दों पर हितों को लेकर एकरूपता और उद्देश्यों की समानता तलाश करने की जरूरत है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि समृद्धि के स्थिर मार्ग को बनाये रखने के लिये जरूरी है कि इस क्षेत्र की नौवहन क्षमता को प्रभावी, सहयोगी और सहकारी रूप से उपयोग किया जाए ।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत सभी देशों के वैध अधिकारों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसका उल्लेख समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र संधि 1982 में किया गया है। ’’

राजनाथ सिंह की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब हिन्द प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते विस्तारवादी रूख को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ रही है और इसके कारण कई देशों को इन चुनौतियों से निपटने के लिये अपनी रणनीति बनाने को मजबूर होना पड़ा है।

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में इस बात की भी चर्चा की किस प्रकार से समुद्र ने मानव इतिहास में उसकी उत्पत्ति से लेकर संस्कृति सहित विभिन्न आयामों को आकार प्रदान करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि भारत की दृष्टि से देखें तब पश्चिम में पुरातात्विक खोजों ने मेसोपोटामिया (आज का इराक), दिलमुन (आज का बहरीन), मगान (आज का ओमान) जैसी सम्यताओं का प्रचीन नौवहन सम्पर्क रहा ।

उन्होंने कहा कि नौवहन सम्पर्को के तहत माल, संस्कृति और सौहार्द्र केआदान प्रदान से अतीत में साझी समृद्धि का आधार बना और यह आज तक बना हुआ है।

सिंह ने कहा कि पूर्व की ओर देखें तब समुद्री सम्पर्को ने श्रीलंका से दक्षिण पूर्व एशिया और कोरिया तक बौद्ध धर्म को ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने इस संदर्भ में रामायण और महाभारत तथा अयोध्या की भारतीय राजकुमारी का कोरिया के राजकुमार से विवाह के उद्धरण का भी उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए