लाइव न्यूज़ :

भारत एस-400 मिसाइल सौदे को लेकर प्रतिबद्ध : रूसी राजदूत

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल रूसी राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने बुधवार को कहा कि रूस और भारत एस-400 मिसाइल सौदे को लेकर समयसीमा एवं अन्य इक़रारनामा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ऐसी आशंकाएं व्यक्त की जा रही है कि इस हथियार प्रणाली की खरीद को लेकर भारत के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध लगने की संभावनाएं हैं।

रूसी राजदूत ने कहा कि भारत और रूस द्विपक्षीय प्रतिबंधों को मान्यता नहीं देते हैं क्योंकि ये ‘गैर कानूनी और अनुचित’ प्रतिस्पर्धा एवं दबाव के ‘अवैध माध्यम’ हैं ।

पिछले महीने भारत की यात्रा के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन ने कहा था कि रूस के साथ एस-400 मिसाइल प्रणाली के सौदे को लेकर भारत के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों की संभावना के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उनकी कोई चर्चा नहीं हुई।

इसके साथ ही, आस्टिन ने अमेरिका के सभी सहयोगियों से आपील की थी कि वे ऐसी रूसी हथियार प्रणाली नहीं खरीदें जो अमेरिकी प्रतिबंध लगा सकते हों।

इस बीच, रूसी राजदूत कुदाशेव ने कहा, ‘‘ भारत सहित हम द्विपक्षीय प्रतिबंधों को मान्यता नहीं देते हैं क्योंकि वे क्योंकि ये ‘गैर कानूनी और अनुचित’ प्रतिस्पर्धा का अवैध माध्यम हैं या मैं कहूं कि दबाव और यहां तक कि ब्लैकमेल का मध्यम हैं ।’’

उन्होंने कहा कि इस बारे में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में बातचीत के दौरान यह स्पष्ट रूप से कहा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक एस-400 मिसाइल प्रणाली और व्यापक समझौते का संबंध है, दोनों पक्ष समयसीमा और इक़रारनामा को लेकर प्रतिबद्ध हैं। यह अनुबंध सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है । ’’

गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने को लेकर अमेरिकी प्रतिद्वन्द्वी विरोध प्रतिबंध अधिनियम (सीएएटीएसए) के तहत तुर्की पर प्रतिबंध लगा दिया था।

कुदाशेव ने यह भी कहा कि विश्व व्यवस्था को एकतरफा कदमों, अवैध प्रतिबंधों, दोहरे मानदंडों और सम्प्रभु देशों के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप से मुक्त रखना चाहिए ।

उन्होंने कहा, ‘‘ सामूहिक अंतरराष्ट्रीय कानून आधारित समाधान को लागू किया जाना चाहिए । ’’

उल्लेखनीय है कि आस्टिन की भारत की उच्च स्तरीय यात्रा से पहले अमेरिकी सीनेट के विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष एवं सीनेटर राबर्ट मेनेंडिज ने अपने पत्र में अमेरिकी रक्षा मंत्री से एस-400 मिसाइल प्रणाली की खरीद के विषय को नयी दिल्ली के समक्ष उठाने का आग्रह किया था ।

भारत ने रूस के साथ पांच एस-400 मिसाइल प्रणाली की खरीद के लिये 5 अरब डालर के समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो