लाइव न्यूज़ :

भारत अंटार्कटिक में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रतिबद्ध: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत अंटार्कटिक के वातावरण में कार्बन उत्सर्जन को कम करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंह 1991 में अंटार्कटिक संधि के लिए पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने के उपलक्ष्य में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वर्ष 1998 में लागू हुई संधि अंटार्कटिका को ‘‘शांति और विज्ञान के लिए समर्पित प्राकृतिक क्षेत्र’’ के रूप में नामित करती है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंटार्कटिक के वातावरण में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने पवन ऊर्जा उत्पादन की व्यवहार्यता के साथ हरित ऊर्जा पहल को भी अपनाया है और प्रायोगिक आधार पर पवन ऊर्जा जेनरेटर को स्थापित किया है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘अंटार्कटिक में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए भारती स्टेशन के लिए मिश्रित ताप और बिजली का चयन भी पर्यावरण की रक्षा के लिए भारत की प्रतिज्ञा को बढ़ावा देता है।’’

भारत के दो सक्रिय अनुसंधान केंद्र हैं। इनमें शिरमाकर हिल्स में मैत्री (1989 में आरंभ) और अंटार्कटिका के लारसेमैन हिल्स में भारती (2012 में शुरू) हैं। देश ने अब तक अंटार्कटिका में 40 वार्षिक वैज्ञानिक अभियान संचालित किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब