लाइव न्यूज़ :

मालदीव के विकास के लिए उसके साथ साझेदारी को लेकर भारत प्रतिबद्ध : मोदी

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:08 IST

मोदी ने कहा, ‘‘इस अत्याधुनिक पोत का निर्माण मेरे गृह राज्य गुजरात में एल एंड टी ने किया है। इससे मालदीव की समुद्री सुरक्षा बढेगी और आपकी समुद्री अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढावा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि एक करीबी मित्र होने के नाते मालदीव के विकास के लिए उसके साथ साझेदारी को लेकर भारत प्रतिबद्ध है।मोदी ने कहा कि दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और आपसी सुरक्षा के लिए सहयोग भी बढाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि एक करीबी मित्र होने के नाते मालदीव के विकास के लिए उसके साथ साझेदारी को लेकर भारत प्रतिबद्ध है। मोदी ने कहा कि दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और आपसी सुरक्षा के लिए सहयोग भी बढाएंगे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यक्रम में ये बातें कही। यह कार्यक्रम एक साथ नयी दिल्ली और माले में आयोजित हुआ। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने माले में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

नयी दिल्ली में मोदी ने कहा कि भारत सरकार की ‘पड़ोसी पहले’ और माले की ‘भारत पहले’ नीतियों से दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में भारत के सहयोग वाली परियोजनाओं से मालदीव के लोगों को काफी फायदा होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक करीबी मित्र होने के नाते भारत लोकतंत्र और विकास के लिए मालदीव के साथ साझेदारी को लेकर प्रतिबद्ध है । मोदी ने कहा, ‘‘हम हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और आपसी सुरक्षा के लिए अपना सहयोग भी बढ़ाएंगे ।’’ राष्ट्रपति सोलिह ने भारत के साथ सहयोग और भागीदारी प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता जतायी । दोनों नेता शांति, समृद्धि और आपसी सुरक्षा तथा बृहद हिंद महासागर क्षेत्र के लिए साथ मिलकर काम करने पर राजी हुए ।

भारत ने मालदीव को एक अत्याधुनिक पोत ‘कामयाब’ भी भेंट किया। मोदी ने कहा, ‘‘इस अत्याधुनिक पोत का निर्माण मेरे गृह राज्य गुजरात में एल एंड टी ने किया है। इससे मालदीव की समुद्री सुरक्षा बढेगी और आपकी समुद्री अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढावा मिलेगा।’’ सोलिह ने कहा कि इस पोत से मालदीव के तटरक्षक की क्षमता में इजाफा होगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन