लाइव न्यूज़ :

भारत सभी क्षेत्रों में जैव विविधता का विचार मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध : पर्यावरण मंत्री

By भाषा | Updated: October 13, 2021 00:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि विकास के सभी अहम क्षेत्रों में जैव विविधता पर विचार को मुख्य धारा में लाना और मानव कल्याण तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देना भारत की शासन की रणनीति के ‘‘मुख्य मंत्र’’ हैं।

‘जैव विविधता को सुधार की राह पर रखने’ विषय पर संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन के मंत्री स्तरीय सत्र को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल में भारत द्वारा डिजिटल रिपोर्टिंग ने एची जैव विविधता लक्ष्य-11 और सतत विकास लक्ष्य-15 के तहत वैश्विक संरक्षण लक्ष्य हासिल करने में ‘‘अहम’’ योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे 30 पहल द्वारा वैश्विक 30 के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता के बारे में बताकर बहुत खुशी हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में सततता और भूदृश्य संरक्षण के सिद्धांतों पर आधारित नया जैव विविधता विज्ञान उभर रहा है जिसका ध्यान कई तरीकों पर है जिससे समाज जैव विविधता में बदलावों को स्वीकार कर रहा है।

यादव ने कहा, ‘‘विकास के सभी अहम क्षेत्रों में जैव विविधता के विचार को मुख्यधारा में लाना और मानव कल्याण और समावेशी विकास को बढ़ावा देना हमारी शासन रणनीति का मुख्य ‘मंत्र’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए