लाइव न्यूज़ :

भारत बिम्सटेक के तहत क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: श्रृंगला

By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि बिमस्टेक के सात सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार आतंकवाद को समाप्त करने, खुफिया सूचनाएं साझा करने, साइबर सुरक्षा और तटीय सुरक्षा के मुद्दे पर सहयोग बढ़ाने के लिए आगे बढ़े हैं।

उन्होंने एक सम्मेलन में कहा कि समूह ने बिम्सटेक तटीय पोत परिवहन समझौते और मोटर वाहन समझौते को अंतिम रूप देने में भी प्रगति की है, जो क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने के वास्ते वैधानिक ढांचा उपलब्ध कराएगा। भारत के अलावा बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल) में बांग्लादेश, म्यांमा, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल है।

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के तहत किसी कारणवश कुछ मुद्दों पर काम नहीं हो पा रहा था, इसलिए भारत, क्षेत्रीय सहयोग के लिए बिम्सटेक को एक प्रभावशाली मंच बनाने का प्रयास कर रहा है। विदेश सचिव ने कहा कि भारत बिम्सटेक के तहत क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत इस संगठन को और अधिक प्रभावशाली, प्रभावी और परिणाम देने वाला बनाना चाहता है।

श्रृंगला ने कहा कि पिछले साल भारत विशेषज्ञ समूह का अध्यक्ष था और इस दौरान परिवहन संपर्क के लिए बिम्सटेक के ‘मास्टर प्लान’ को अंतिम स्वरूप दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत क्षेत्र में बिना रुकावट के कई माध्यमों वाली परिवहन व्यवस्था का खाका बनाया गया है, जिससे लोगों एवं सामान की आवाजाही के लिए सुविधाओं को प्रभावी रूप से बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू