लाइव न्यूज़ :

भारत बिम्सटेक ढांचे के तहत सहयोग को प्रतिबद्ध : जयशंकर

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 1 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत बिम्सटेक ढांचे के तहत क्षेत्रीय सहयोग को गति देने तथा इसे एक मजबूत, विविधतापूर्ण एवं परिणामोन्मुख समूह बनाने को प्रतिबद्ध है ।

समूह की मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन सत्र को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) में दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया को जोड़ने की एक अनोखी ताकत है ।

उन्होंने कहा कि मई 2019 में हमारे सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक नेताओं का शामिल होना इसकी गवाही देता है ।

विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद एवं संगठित अपराध तथा मादक पदार्थो की तस्करी से मुकाबला करने में सहयोग को लेकर बिम्सटेक संधि पिछले महीने प्रभाव में आई।

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि सदस्य देशों ने बिम्सटेक परिवहन सम्पर्क मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया है और इसे बिम्सटेक की पांचवी शिखर बैठक में अंगीकार किया जायेगा।

जयशंक ने बैठक में कहा, ‘‘ यह हमारे क्षेत्र में बेहतर सम्पर्क एवं जुड़ाव की लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है । ’’

बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) में भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos