लाइव न्यूज़ :

भारत न्यायपूर्ण, समतामूलक वैश्विक व्यवस्था के लिये प्रतिबद्ध : राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य बहुपक्षीय मंचों पर भारत का सम्पर्क, साझा स्तर पर एक फायदेमंद गठजोड़ के रूप में परिणत हुआ है और वह विकासशील देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यायपूर्ण एवं समतामूलक वैश्विक व्यवस्था के लिये प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति ने डिजिटल माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत, कोविड-19 महामारी के खिलाफ समन्वित एवं निर्णायक प्रतिक्रिया के संबंध में वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है ताकि सामूहिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक बेहतरी सुनिश्चित की जा सके ।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, कोविंद ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में भारतीयों को अब तक 80 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी हैं ।

इस कार्यक्रम में आइसलैंड, गाम्बिया, स्पेन, ब्रुनेई दारूस्सलाम और श्रीलंका के राजदूत/ उच्चायुक्त ने राष्ट्रपति के समक्ष अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए । इनमें आइसलैंड के राजदूत गुडनी ब्रागासन, गाम्बिया के उच्चायुक्त मुस्तफा जावारा, स्पेन के राजदूत जोस मारिया रिडाओ डोमिनिक्वेत , ब्रुनेई दारूस्सलाम के उच्चायुक्त दातो अलाहुद्दीन मोहम्मद ताहा तथा श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंद मोरागोडा शामिल हैं ।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने राजदूतों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और भारत में उनके सफल कार्यकाल के लिये शुभाकामनाएं व्यक्त की।

उन्होंने सभी देशों के साथ करीबी संबंधों तथा शांति एवं समृद्धि की साझी सोच का उल्लेख किया ।

कोविंद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य बहुस्तरीय मंचों पर भारत का सम्पर्क साझा स्तर पर फायदेमंद गठजोड़ के रूप में परिणत हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत विकासशील देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यायपूर्ण एवं समतामूलक वैश्विक व्यवस्था के लिये प्रतिबद्ध है।

राजदूतों एवं उच्चायुक्तों ने भी अपनी सरकार के नेतृत्व की ओर से राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी तथा भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में मिलकर काम करने की अपने नेता की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू