लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: टीआरएस, विपक्षी दलों ने तेलंगाना में किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 8, 2020 13:38 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ दिसम्बर सत्तारूढ़ टीआरएस, विपक्षी दल कांग्रेस सहित कई राजनीतिक पार्टियों और विभिन्न यूनियनों ने किसानों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ के समर्थन में राजग सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

किसान पिछले कई दिनों से इन नए कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और आज उन्होंने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है।

टीआरएस ने इस बंद का समर्थन करते हुए राज्य में सक्रिय रूप से प्रदर्शन करने का फैसला किया है ताकि यह सफल हो सके।

राज्य के परिवहन मंत्री पुवडा अजय कुमार और लोकसभा में टीआरएस के नेता नागेश राव ने खम्मम में धरना दिया।

राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सत्यवती राठौड़ और धर्मार्थ मंत्री ए. इंद्रकरण रेड्डी ने क्रमश: महबूबाबाद और निर्मल नगर में प्रदर्शन किया।

वहीं कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ यहां शमिर्पेट में ‘रास्ता रोको’ अभियान में हिस्सा लिया।

तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के नेता एम कोदंडाराम, भाकपा के राज्य सचिव चाडा वेंकट रेड्डी, माकपा के उनके समकक्ष तनमनी वीरभद्र और वाम दलों के कार्यकर्ता और वामपंथी-संबद्ध व्यापार और अन्य यूनियनों ने शहर में प्रदर्शन किया।

राज्य में बंद के सर्मथन में वाम कार्यकर्ताओं में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।

बंद के समर्थन में टीआरएस, कांग्रेस, वाम दलों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा था कि आंदोलन तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक की कृषि कानून वापस ना ले लिए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल