लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: महाराष्ट्र में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित नहीं

By भाषा | Updated: December 8, 2020 13:54 IST

Open in App

मुम्बई, आठ दिसम्बर महाराष्ट्र में मुम्बई और अधिकतर हिस्सों में उपनगरीय ट्रेनों और बसों सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं मंगलवार को किसानों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के बावजूद लगभग सामान्य रहीं।

किसानों ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज मंगलवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शिवाजी सुतार ने बताया कि लोकल के साथ-साथ राज्य से बाहर जाने वाली ट्रेनों की सेवाएं भी अभी तक सामान्य हैं।

टैक्सी और ऑटो-रिक्शा यूनियन के नेताओं ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनकी सेवाएं भी मुम्बई में अभी तक सामान्य रहीं।

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) के प्रवक्ता ने बताया कि आज उनकी करीब 85 प्रतिशत बसें चलीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी 3,435 बसों में से 2,913 बसें आज चल रही हैं।’’

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के जनसम्पर्क अधिकारी अभिजीत भोंसले ने बताया कि राज्य में बसों का संचालन सामान्य है। केवल कुछ इलाकों में यात्री कम होने या एहतियाती उपायों के मद्देनजर बसें थोड़ी कम चलीं।

भोसले ने कहा, ‘‘ राज्य में अभी तक किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।’’

ट्रक ऑपरेटरों ने कहा कि माल की आवाजाही एक हद तक प्रभावित हुई क्योंकि कई ट्रक चालकों ने बंद के मद्देनजर गाड़ियां नहीं चलाई।

महाराष्ट्र राज्य ट्रक टेंपो टैंकर वाहतूक संघ के सचिव दया नटकर ने कहा कि दूध, सब्जियों और फलों जैसी आवश्यक वस्तुओं के परिवहन को बंद से छ्रट दी गई है।

टैक्सी यूनियन नेता एएल क्वाड्रोस ने बताया कि टैक्सियां सामान्य रूप राज्य में चल रही हैं, क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से पहले ही इस क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है।

सत्तारूढ़ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस पार्टी ने बंद को अपना समर्थन दिया है, लेकिन साथ ही प्रदर्शनकारियों से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के परिचालन में बाधा ना डालने की अपील भी की है।

वही, पुणे में भी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रहीं।

पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपीएमएल) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ शहर में हमारी सभी सेवाएं सामान्य हैं और बसों को रोके जाने जैसी किसी घटना की कहीं से कोई खबर नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह