लाइव न्यूज़ :

भारत बंदः ओडिशा में जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: December 8, 2020 16:06 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ दिसंबर किसान संगठनों द्वारा केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए देशव्यापी बंद के दौरान कांग्रेस और वामपंथी दलों के समर्थकों द्वारा सड़कों और रेल पटरियों को अवरुद्ध किए जाने से मंगलवार को ओडिशा में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

‘भारत बंद’ के समर्थकों ने राजमार्गों और बड़ी सड़कों पर जाम लगाया और प्रदर्शन किया। बंद के कारण सड़कों पर वाहन भी कम निकले।

किसान संगठनों, ट्रेड यूनियन और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर, कटक, भद्रक और बालासोर में रेल पटरियों पर धरना दिया जिससे ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

राज्य की राजधानी में वाहनों की आवाजाही बाधित हुई क्योंकि बंद समर्थकों ने मास्टर कैंटीन स्क्वायर तथा जयदेव विहार सहित विभिन्न स्थानों पर टायर जलाकर सड़कों को जाम कर दिया। उन्होंने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर पटरियों को अवरुद्ध किया।

भुवनेश्वर में बारामुंडा बस टर्मिनल पर काफी संख्या में यात्रियों को फंसा देखा गया, वहीं जयदेव विहार में कई ट्रक और बस राजमार्ग के पास फंसे रहे। ऑटोरिक्शा तथा टैक्सी की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

नवनिर्माण कृषक संगठन के कार्यकर्ताओं ने जगतसिंहपुर और भुवनेश्वर के नजदीक हंसपाल में प्रदर्शन किया।

आवश्यक सेवाओं को जहां बंद के दायरे से बाहर रखा गया वहीं अधिकतर स्थानों पर शॉपिंग मॉल और पेट्रोल पंप बंद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह