लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: दिल्ली की मंडियों में हुआ कम कारोबार, भाजपा ने कहा पहले जैसा रहा कामकाज

By भाषा | Updated: December 8, 2020 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली की सब्जी, फल तथा अनाज मंडियों के व्यापारियों का एक वर्ग मंगलवार को भारत बंद में शामिल हुआ, ऐसे में खरीद-फरोख्त आम दिनों के मुकाबले कम रही।

हालांकि दिल्ली भाजपा ने दावा किया कि मंडियों में कामकाज पहले जैसा ही रहा। पार्टी ने सोशल मीडिया पर बाजारों की तस्वीरें भी डालीं।

केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था।

आजादपुर मंडी की कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष आदिल खान ने दावा किया कि देश में सब्जियों तथा फलों की ये सबसे बड़ी थोक मंडी ''लगभग बंद'' रही।

उन्होंने कहा, ''आजादपुर मंडी लगभग बंद रही। कई थोक व्यापार संघ भारत बंद में शामिल हुए। सब्जियों तथा फलों से लदे कुछ ट्रक मंडी में आए, लेकिन कोई काम नहीं हुआ।''

व्यापारियों ने कहा कि नजफगढ़ खाद्यान्न मंडी में भी आज कारोबार मंदा रहा।

हालांकि भाजपा नेताओं ने कहा कि भारत बंद का मंडियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर विभिन्न बाजारों के वीडियो और तस्वीरें साझा कीं।

दिल्ली भाजपा के महासचिव (संगठन) सिद्धार्थन ने आजादपुर तथा ओखला मंडियों की वीडियो डालते हुए कहा कि भारत बंद में शामिल होने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील को व्यापारियों ने खारिज कर दिया।

उन्होंने दावा किया कि आलू, टमाटर तथा अन्य सब्जियों के 250 ट्रक आजादपुर मंडी पहुंचे।

गाजीपुर मंडी की कृषि उपज विपणन समिति के अध्यक्ष एस पी गुप्ता ने कहा कि बाजार खुला, लेकिन ग्राहक न होने के चलते खरीद-फरोख्त न के बराबर रही।

उन्होंने कहा, ''मंडी खुली थी लेकिन व्यापारियों ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में दुकानें बंद रखीं। कोई खरीदार नहीं होने के चलते कारोबार न के बराबर रहा।''

गुप्ता ने कहा कि कई व्यापार संघ भारत बंद में शामिल हुए जबकि भाजपा से जुड़े व्यापारियों की दुकानें खुली रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह