लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: दिल्ली पुलिस ने सीमाओं, बाजारों समेत अन्य स्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा

By भाषा | Updated: December 8, 2020 10:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसम्बर केन्द्र के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी और शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए हैं।

किसान नेताओं ने कहा था कि ‘भारत बंद’ के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। प्रदर्शन कर रहे किसान पूर्वाह्र 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच टोल प्लाजाओं को बंद कर देंगे।

पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय राजधानी में, खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को सड़कों पर आवाजाही के दौरान कोई परेशानी ना हो और कोई भी किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं, डीसीपी (यातायात पश्चिम रेंज) ने ट्वीट किया, ‘‘ टिकरी, झाड़ोदा बॉर्डर , ढांसा यातायात के लिए पूरी तरह बंद हैं। बडूसराय बॉर्डर केवल कार और दो-पहिया जैसे हल्के वाहनों के लिए खुली है।’’

पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हरियाणा जाने के लिए दौराला, कापासहेड़ा, राजोकड़ी,एनएच-8, बिजवासन, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं।

भारतीय किसान एकता संगठन के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाला ने सोमवार को किसानों से शांति बनाये रखने और बंद लागू करने के लिए किसी से नहीं उलझने की अपील की।

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को हमारी मांगों को स्वीकार करना होगा। हम नए कृषि कानूनों को वापस लेने से कम किसी चीज में नहीं मानेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी