लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशनों के प्रवेश, निकास द्वार दोबारा खुले

By भाषा | Updated: March 26, 2021 12:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर एहतियाती तौर पर थोड़ी देर के लिए बंद किए गए टीकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश तथा निकास द्वार दोबारा खोल दिए गए हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है, जो सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।

बंद का आह्वान दिल्ली से लगी तीन सीमाओं-सिंघू, गाजीपुर और टीकरी पर किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर किया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘ टीकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश तथा निकास द्वार अब खोल दिए गए हैं।’’

इससे पहले डीएमआरसी ने ट्वीट किया था, ‘‘टीकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्री राम शर्मा और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश तथा निकास द्वार बंद किए गए हैं।’’

गौरतलब है कि हजारों किसान दिल्ली से लगी सिंघू, टीकरी और गाजीपुर सीमाओं पर महीनों से डटे हैं। वे तीन नये कृषि कानूनों को पूरी तरह से वापस लेने और उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं। इनमें अधिकतर किसान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया