लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन तनावः 7 राज्यों में 44 पुल तैयार, राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, 22 पुल अकेले चीन की सीमा पर

By गुणातीत ओझा | Updated: October 12, 2020 10:38 IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सीमाओं से सटे 7 अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 44 पुलों का ई-उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने देश की सीमाओं से सटे 7 अलग-अलग राज्यों में 44 पुलों का ई-उद्घाटन किया।इनमें से 22 पुल अकेले चीन सीमा पर जाने के लिए तैयार किए गए हैं।

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चल रहे तनाव के बीच आज सोमवार को भारत और चीन में कमांडर स्तर की 7वें दौर की बातचीत होगी। इस वार्ता से पहले ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सीमाओं से सटे 7 अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 44 पुलों का ई-उद्घाटन किया। इन पुलों के निर्माण से सीमा से सटे इलाकों में भारतीय सेना के पहुंचने में आसानी होगी। पिछले साढ़े 4 महीने से पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर भारत का चीन से टकराव चल रहा है।

22 पुल अकेले चीन की सीमा पर

पहली बार देश की अलग-अलग सीमाओं पर बने पुलों का एकसाथ उद्घाटन किया गया है। पिछले 2 महीने से चीन से चल रही तनातनी के बीच बीआरओ दिन-रात एक कर सीमाओं की नदी-नालों पर पुलों का निर्माण कर रही है। इनमें से 22 अकेले चीन सीमा पर जाने के लिए तैयार किए गए हैं। इनमें से एक हिमाचल प्रदेश के दारचा में तैयार किया गया है, जो करीब 350 मीटर लंबा है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार बीआरओ द्वारा निर्मित इन 44 ब्रिज में से 10 जम्मू-कश्मीर में हैं। 7 लद्दाख, 2 हिमाचल प्रदेश, 4 पंजाब, 8 उत्तराखंड, 8 अरुणाचल प्रदेश‌ और 4 सिक्किम में हैं। पुलों का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों के साथ जम्मू-कश्मीर और‌‌ लद्दाख के उपराज्यपाल भी मौजूद रहे। बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपालसिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

टॅग्स :राजनाथ सिंहइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह