भारत, चीन के बीच शुक्रवार को अगले दौर की सैन्य वार्ता होने की संभावना

By भाषा | Updated: April 8, 2021 00:30 IST2021-04-08T00:30:28+5:302021-04-08T00:30:28+5:30

India, China likely to hold next round of military talks on Friday | भारत, चीन के बीच शुक्रवार को अगले दौर की सैन्य वार्ता होने की संभावना

भारत, चीन के बीच शुक्रवार को अगले दौर की सैन्य वार्ता होने की संभावना

नयी दिल्ली, सात अप्रैल भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की अगले दौर की वार्ता शुक्रवार को होने की संभावना है। बैठक में पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने पर जोर दिये जाने की उम्मीद है।

सूत्रों ने बताया कि भारत गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से सैनिकों की जल्द वापसी पर जोर देगा। इसके अलावा, देपसांग में लंबित मुद्दों के समाधान पर भी जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने शुक्रवार को सैन्य स्तर की 11 वें दौर की वार्ता को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया है।

भारत और चीन के बीच पिछले साल पांच मई को सीमा पर गतिरोध शुरू हुआ था। पैंगोंग झील वाले क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद दोनों पक्षों ने भारी हथियारों के साथ सीमा पर हजारों सैनिक तैनात किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India, China likely to hold next round of military talks on Friday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे