लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में तनावः इंडियन आर्मी ने जारी किया वीडियो, चीनी सैनिक हट रहे पीछे, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2021 12:39 IST

भारत और चीन के बीच बनी सहमति के तहत पूर्वी लद्दाख में पैंगांग सो (झील) के आसपास के इलाकों से चीनी सेना द्वारा अपने सैनिकों की संख्या में कम करने की सूचना है। भारतीय सेना ने तस्वीरें जारी की हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को संसद को असहमति संधि की जानकारी दी थी।रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि पीछे हटने की प्रक्रिया में तेजी आ रही है।सूत्रों ने कहा कि दोनों ओर के फील्ड कमांडर लगभग रोजाना आधार पर बैठक कर रहे हैं।

नई दिल्लीः भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख से कुछ वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण दोनों तटों से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को पीछे हटते हुए दिखाया गया है।

इन वीडियो में चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा कुछ संरचनाओं को समतल करने के लिए बुलडोजर का उपयोग करते हुए दिखाया है। साथ ही इसमें चीन के सैनिकों को उपकरण, वाहनों के साथ पीछे हटने की तैयारी करते दिखाया गया है।

तस्वीरों और वीडियो में पैंगांग झील के उत्तरी और दक्षिण दोनों ही किनारों से सैनिकों के पीछे हटने की तेज प्रक्रिया दिखायी गई है। साथ ही इसमें सैनिकों को पीछे जाते, मशीनें हटाने तथा बंकर, चौकी और तंबू जैसी अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त करते दिखाया गया है।

रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि पीछे हटने की प्रक्रिया में तेजी आ रही है और इसके सप्ताह के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में, दोनों पक्षों ने क्षेत्र में कई बंकर, अस्थायी चौकियों और अन्य संरचनाओं को हटाया है।

वहीं दोनों पक्ष अपने सैनिकों की संख्या भी कम कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि दोनों ओर के फील्ड कमांडर लगभग रोजाना आधार पर बैठक कर रहे हैं ताकि उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता के नौ दौर के बाद पीछे हटने पर बनी सहमति के अनुसार इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

भारतीय सेना द्वारा जारी किए गए वीडियो में पीएलए के सैनिकों को वापस मार्च करते हुए भी दिखाया गया है। वहीं इसमें कुछ वाहन इन सैनिकों को निकटतम ठिकानों पर वापस ले जाने के लिए खड़े नजर आ रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे पीछे हटने की प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया गत बुधवार को शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में इस संबंध में हुए समझौते के बारे में एक विस्तृत वक्तव्य दिया था। उन्होंने कहा था, ‘‘चीन अपनी सेना की टुकड़ियों को उत्तरी किनारे में फिंगर आठ के पूरब की दिशा की तरफ रखेगा।

इसी तरह भारत भी अपनी सेना की टुकड़ियों को फिंगर तीन के पास अपने स्थायी ठिकाने धन सिंह थापा पोस्ट पर रखेगा।’’ उन्होंने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई दक्षिणी किनारे वाले क्षेत्र में भी दोनों पक्षों द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ये कदम आपसी समझौते के तहत बढ़ाए जाएंगे तथा जो भी निर्माण आदि दोनों पक्षों द्वारा अप्रैल 2020 से उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर किया गया है, उन्‍हें हटा दिया जाएगा और पुरानी स्थिति बना दी जाएगी।’’ ज्ञात हो कि पिछले नौ महीने से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है। इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सितम्बर, 2020 से लगातार सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर दोनों पक्षों में कई बार बातचीत हुई।

टॅग्स :भारतीय सेनाचीनजम्मू कश्मीरलद्दाखराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?