लाइव न्यूज़ :

चीनी सेना ने 'बंधक' बनाए थे 10 सैनिक, उनकी रिहाई पर भारतीय सेना ने साधी चुप्पी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 19, 2020 12:56 IST

भारतीय सेना ने दस अफसरों और जवानों की बंधक-रिहाई की खबरों पर मौन धारण कर लिया है। सूत्र कहते हैं कि इसकी स्वीकारोक्ति भारतीय सेना का मनोबल कम कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने कल दोपहर को एक बयान जारी कर दावा किया था कि कोई भारतीय सैनिक चीनी कब्जे में नहीं है। खबरें कहती हैं कि 1962 के युद्ध के बाद पहली बार चीनी सेना ने सोमवार रात की लड़ाई के दौरान ‘बंधक’ बनाए गए भारतीय सैनिकों में से 10 को कल तभी रिहा किया।

जम्मूः चीन सीमा पर गलवान वैली में सोमवार की रात को दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़पों के बाद चीनी सेना द्वारा बंधक बनाए गए दो अफसरों व 8 जवानों की कल देर रात को हुई रिहाई पर भारतीय सेना ने खामोशी अख्तियार कर ली है। वह इन खबरों का न ही खंडन कर रही है न ही पुष्टि। हालांकि कल दोपहर को उसने एक बयान जारी कर दावा किया था कि कोई भारतीय सैनिक चीनी कब्जे में नहीं है। 

मिलने वाली खबरें कहती हैं कि 1962 के युद्ध के बाद पहली बार चीनी सेना ने सोमवार रात की लड़ाई के दौरान ‘बंधक’ बनाए गए भारतीय सैनिकों में से 10 को कल तभी रिहा किया जब दोनों मुल्कों के बीच मेजर जनरल लेवल की बातचीत हुई।

बताया जाता है कि रिहा किए जाने वालों में भारतीय सेना के दो मेजर रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं और 8 अन्य रैंक के हैं। याद रहे इस समाचार पत्र ने इसके प्रति खबर मंगलवार को ही दे दी थी कि चीनी सेना के कब्जे में भारतीय सेना के कुछ अफसर और जवान हैं।

चीनी जवानों से झड़पों में जख्मी हुए भारतीय सैनिक

फिलहाल इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है कि चीनी सेना द्वारा रिहा किए जाने वाले भारतीय सैनिकों को चोटें पहुंचाई गईं थीं या नहीं, पर स्वतंत्र सूत्र कहते हैं कि वे झड़पों में जख्मी हुए थे। हालांकि एक खबर यह भी कहती है कि वे सोमवार की झड़प में चीनी इलाके में फंस गए थे और बाद में उन्हें उच्च स्तर की बातचीत के बाद वापस लाया गया।

इतना जरूर था कि भारतीय सेना ने दस अफसरों और जवानों की बंधक-रिहाई की खबरों पर मौन धारण कर लिया है। सूत्र कहते हैं कि इसकी स्वीकारोक्ति भारतीय सेना का मनोबल कम कर सकती है। पर भारतीय सेना अब अपने कल के उस वक्तव्य के प्रति भी नहीं टिकी हुई थी जिसमें कहा गया था कि चीनी सेना की हिरासत में कोई भारतीय सैनिक नहीं है। पर ताजा खबरें इसके प्रति कोई और ही दास्तान सुनाती थीं।

टॅग्स :चीनइंडियाभारतीय सेनालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया