लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियार को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा- भारत किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम

By भाषा | Updated: September 27, 2019 15:22 IST

पंजाब पुलिस की जांच में यह दावा किया गया है कि जीपीएस लगे और 10 किलोग्राम तक का वजन उठा सकने वाले ड्रोन विमानों ने पाकिस्तान से करीब सात-आठ बार आकर भारत में हथियारों का जखीरा, गोला बारूद और जाली मुद्रा गिराये जो पंजाब के तरनतारन जिले में बरामद किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने पाकिस्तान से ड्रोन विमानों से पंजाब में हथियार गिराये जाने की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को कहा कि भारत किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्होंने आईआईटी-दिल्ली में भारत रक्षा और सुरक्षा एक्सपो (आईडीएसई) 2019, के इतर कहा कि आतंकवाद से लड़ते हुए भारतीय सेना मजबूत हुई है।

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने पाकिस्तान से ड्रोन विमानों से पंजाब में हथियार गिराये जाने की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को कहा कि भारत किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्होंने आईआईटी-दिल्ली में भारत रक्षा और सुरक्षा एक्सपो (आईडीएसई) 2019, के इतर कहा कि आतंकवाद से लड़ते हुए भारतीय सेना मजबूत हुई है।हाल में पंजाब पुलिस की जांच में यह दावा किया गया है कि जीपीएस लगे और 10 किलोग्राम तक का वजन उठा सकने वाले ड्रोन विमानों ने पाकिस्तान से करीब सात-आठ बार आकर भारत में हथियारों का जखीरा, गोला बारूद और जाली मुद्रा गिराये जो पंजाब के तरनतारन जिले में बरामद किए गए। जांच से साथ ही यह संकेत भी मिला है कि ये हथियार जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए गिराए गए थे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार है कि सीमा पार से पंजाब में हथियार गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। नाईक ने पंजाब में ड्रोन गिराये जाने की घटनाओं के बारे में कहा, ‘‘भारत किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है और चिंता की कोई बात नहीं है।’’दो दिवसीय आईडीएसई के उद्घाटन मौके पर उन्होंने सरकार के प्रमुख कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पहल को ‘भारत में खरीदें’ के साथ जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि रक्षा उद्योग हमारे देश को रणनीतिक स्वतंत्रता की ओर ले जाने के लिए विभिन्न विषयों में समग्र क्षमताओं का निर्माण करने में सक्षम है।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है