लाइव न्यूज़ :

भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात की रद्द, BSF जवान और पुलिसवालों की मौत से नाराज

By भारती द्विवेदी | Updated: September 21, 2018 17:44 IST

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर दोनों देशों के बीच फिर से बातचीत शुरू करने का प्रस्ताव रखा था।

Open in App

नई दिल्ली, 21 सितंबर:  न्यूयॉर्क के यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली (UNGA) में शनिवार (22 सितंबर) को बैठक के बाद भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की मुलाकात होने वाली थी, जिसे अब भारत की तरफ से रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान के साथ होने वाली इस मुलाकात को भारत की तरफ से रद्द किया गया है। दो नेताओं के बीच की चिट्ठी को सार्वजनिक करने और जम्मू-कश्मीर में BSF जवान और पुलिस की हत्या की वजह से भारत ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

विदेश मंत्रालय की तरफ से ये कहा गया है कि इमरान खान की शुरुआती कार्यकाल में ही उनकी नीयत सामने आ गई है। लगातार हो रही आतंकी घटनाओं से भी पाकिस्तान की नीयत का पता चलता है। आतंकियों पर डाक टिकट जारी करना पाकिस्तान के दोहरापन को दिखाता है। ऐसे में कोई मुलाकात या बातचीत संभव नहीं है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी के बधाई पत्र का जवाब देते हुए पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने दोनों देशों के बीच फिर से बातचीत शुरू करने का प्रस्ताव रखा था। अपनी चिट्ठी में इमरान ने दोनों देशों की शांति और स्थिरता की पहल के लिए विदेश मंत्रियों की बैठक का प्रस्ताव दिया था। पाकिस्तान के इस अनुरोध को भारत सरकार ने स्वीकार करते हुए न्यूयॉर्क में बैठक की बात कही थी।

गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि ये बैठक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच होनेवाली है। इनदोनों ही नेताओं के बीच होनेवाली ये बैठक न्यूयॉर्क में हो रहे संयुक्त राष्ट्र की आमसभा से इतर होगी। 

टॅग्स :पाकिस्तानविदेश मंत्री सुषमा स्वराजजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी