लाइव न्यूज़ :

भारत, कनाडा ने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की

By भाषा | Updated: March 25, 2021 00:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च भारत और कनाडा ने आतकंवाद रोधी कार्रवाई, व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा और शिक्षा के क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग की बुधवार को समग्र समीक्षा की।

दोनों पक्षों ने भारत-कनाडा विदेश कार्यालय विचार-विमर्श की रूपरेखा के तहत आयोजित एक डिजिटल बैठक में संबंधों की समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों देशों ने भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के प्रारूप के तहत द्विपक्षीय सहयोग की समग्र समीक्षा की। यह साझेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता, बहुलवाद और कानून के शासन की साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।’’

उसने कहा कि दोनों पक्षों ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कदम उठाने पर सहमति जताई, क्योंकि इसमें दोनों देशों का हित होगा।

एमईए ने कहा, ‘‘दोनों देशों ने उनके नागरिकों को स्वदेश भेजने, दवाइयों की आपूर्ति और भारत निर्मित कोविशील्ड टीकों की पांच लाख खुराक कनाडा भेजे जाने समेत कोविड-19 संबंधी मामलों पर सहयोग की सराहना की।’’

उसने कहा, ‘‘बैठक में द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, आतंकवाद रोधी कदमों के साथ-साथ दूतावास संबंधी मामलों में सहयोग की समीक्षा की गई।’’

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व प्रभाग) रीवा गांगुली दास और ग्लोबल अफेर्स कनाडा में विदेश मामलों की उप मंत्री मार्टा मोर्गन ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए