लाइव न्यूज़ :

'स्वदेशी' को पूरी तरह अपनाए बिना भारत कभी भी आत्मनिर्भर नहीं हो सकता : स्वामी रामदेव

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:24 IST

Open in App

मथुरा, 26 नवम्बर योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा है कि यदि हमें देश को वास्तव में आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें स्वदेशी को पूरी तरह से अपनाना होगा और तभी भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेगा।

रामदेव यहां बुधवार शाम महावन स्थित कार्ष्णि उदासीन आश्रम में प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू का रामचरित मानस पाठ सुनने आए थे।

इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विदेशी कंपनियों ने अभी तक भारत को जी भर कर लूटा है और अगर हमें देश को वास्तव में आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें स्वदेशी को पूरी तरह से अपनाना होगा और तभी भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेगा।

इस मौके पर योगगुरु ने एक बार फिर हाथी की सवारी की, लेकिन अंतर इतना था कि उन्होंने इस बार अपना हर कदम बहुत सावधानी से उठाया।

उन्होंने न केवल हाथी की सवारी का भरपूर आनंद लिया, बल्कि वह दोनों ओर पैर फैला कर बैठे और अनुलोम-विलोम, प्राणायाम भी किया।

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को जब वे महावन आए थे तब हाथी पर बैठकर योगासन करते समय गिर पड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं