लाइव न्यूज़ :

ज्ञान, नवाचार का केंद्र बन सकता है भारत, विश्वविद्यालों को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए :नायडू

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:40 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 नवंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि भारत ज्ञान और नवाचार का केंद्र बन सकता है और विश्वविद्यालयों को रचनात्मकता, मौलिकता और उद्यमिता के माहौल को बनाने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी।

नायडू ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में कुछ नये केंद्रों का उद्घाटन करने के बाद कहा कि विश्वविद्यालयों को न केवल आधुनिक अनुसंधान के केंद्र बनना होगा बल्कि उद्योगों से भी करीबी संपर्क स्थापित करना होगा।

युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में लगाने की जरूरत बताते हुए उन्होंने युवाशक्ति को विकास की शक्तियों से जुड़ने और नकारात्मकता को दूर करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि देश महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और उसके सामने कई चुनौतियां हैं। ऐसे में युवाओं को कोरोना वायरस से लेकर जलवायु परिवर्तन तक अनेक समस्याओं से निपटने के नवोन्मेषी समाधान निकालने चाहिए।

उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह सभी वर्गों, खासकर युवाओं के लिए भारत को सभी मोर्चों पर और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अग्रणी रहने का समय है।’’

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि निरक्षरता को समाप्त करने, बीमारियों से लड़ने, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने, सामाजिक बुराइयों को दूर करने और महिलाओं पर अत्याचार जैसे किसी भी तरह के भेदभाव पूर्ण बर्ताव को समाप्त करने तथा नये और उदीयमान भारत के निर्माण के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में वे पथप्रदर्शक बनें।

मार्च में कोविड-19 लॉकडाउन लगने के बाद से प्रत्यक्ष रूप से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में अपने पहले संबोधन में नायडू ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि नयी शिक्षा नीति में एक राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन का प्रस्ताव है जो देश में अनुसंधान कार्यों पर नजर रखेगा।

वैश्विक रैंकिंग में भारत के कुछ ही उच्च शिक्षा संस्थानों के आने पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अनेक विषयों का अध्ययन कराने वाले विश्वविद्यालयों को सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल होने के लिए प्रयास करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी