लाइव न्यूज़ :

भारत ने लद्दाख में बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, इस देश को छोड़ा पीछे

By विनीत कुमार | Updated: August 5, 2021 07:56 IST

पूर्वी लद्दाख में उमलिंगला दर्रे पर 19,300 फुट की ऊंचाई पर सड़क का निर्माण भारत की ओर से किया गया है। ये दुनिया की अब सबसे ऊंची सड़क बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी लद्दाख में उमलिंगला दर्रे पर 19,300 फुट की ऊंचाई पर बनी सड़क।सीमा सड़क संगठन ने उमलिंगला दर्रे पर 52 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया है।उमलिंगला दर्रे की यह सड़क पूर्वी लद्दाख के चुमार सेक्टर के महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है।

नई दिल्ली: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने पूर्वी लद्दाख में उमलिंगला दर्रे पर 19,300 फुट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई। इस सड़क की ऊंचाई माउंट एवरेस्ट के बेस कैम्प से अभी अधिक है। नेपाल में दक्षिण स्थित माउंट एवरेस्ट का बेस कैम्प 17598 फीट की ऊंचाई पर है। 

वहीं, तिब्बत में ऊत्तर का बेस कैम्प 16900 फीट की ऊंचाई पर है। अगर आसान शब्दों में कहें तो आम तौर पर ज्यादातर हवाई जहाज 30 हजार फीट या उससे ऊंचाई पर उड़ते हैं। ऐसे में ये सड़क इस ऊंचाई के आधे से भी अधिक है।

भारत ने बोलिविया का रिकॉर्ड तोड़ा

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि बीआरओ ने उमलिंगला दर्रे पर 52 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया है। इस सड़क ने बोलिविया में 8,953 फुट की ऊंचाई पर बनी सड़क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

बयान में कहा गया है कि उमलिंगला दर्रे की यह सड़क पूर्वी लद्दाख के चुमार सेक्टर के महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है। यह स्थानीय आबादी के लिए एक वरदान साबित होगी क्योंकि यह लेह से चिसुमले और डेमचोक को जोड़ने वाला एक सीधा वैकल्पिक मार्ग है। इससे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

इस क्षेत्र में इतनी ऊंचाई के साथ सड़क बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। सर्दी के दिनों में यहां तापमान गिरकर -40 डिग्री तक पहुंच जाता है और ऑक्सीजन का स्तर भी इस ऊंचाई पर आम जगह से करीब 50 फीसदी तक कम हो जाता है।

बता दें कि लद्दाख में ही खार्दुंग ला पास भी दुनिया की सबसे ऊंची सड़कों में शुमार है जो करीब 17600 फीट की ऊंचाई पर बनी है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :लद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतलद्दाख की ठंडी हवा में राजनीतिक सरगर्मी

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया