लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक के नाक से दिये जाने वाले कोविड-19 टीके का पहले चरण का परीक्षण अगले महीने

By भाषा | Updated: December 8, 2020 23:20 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ दिसंबर भारत बायोटेक नाक के माध्यम से दिया जाने वाला कोविड-19 रोधी टीका विकसित कर रही है जिसका पहले चरण का परीक्षण अगले महीने शुरू हो सकता है। टीका निर्माता कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने मंगलवार को यह बात कही।

उन्होंने तीन दिवसीय टाई ग्लोबल समिट (टीजीएस) के एक सत्र को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि भारत बायोटेक कोवैक्सीन समेत अन्य टीकों के उत्पादन के लिए दो और इकाइयां लगा रही है।

उन्होंने बेंगलुरू की कंपनी बायकोन लिमिटेड की अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ के साथ एक संवाद सत्र में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टीके के परीक्षण का पहला चरण (अगले महीने) शुरू होगा क्योंकि यह एक बार में दिया जाने वाला टीका होगा। क्लिनिकल ट्रायल की प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत तेज होगी।’’

एल्ला ने कहा कि कोविड-19 के आने वाले टीकों की इंजेक्शन के जरिये दो खुराक देने की जरूरत होगी और भारत जैसे देश में 2.6 अरब सिरिंज तथा सुइयों की जरूरत होगी जिससे प्रदूषण में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक ने कई चीजों को ध्यान में रखते हुए एक नये ‘चिंप-एडिनोवायरस’ टीके के लिए सेंट लुईस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल के साथ करार किया है जो कोविड-19 के लिए नाक के माध्यम से एक खुराक में दिया जा सकने वाला टीका होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू