लाइव न्यूज़ :

भारत हिन्द प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था में करता है विश्वास : जयशंकर

By भाषा | Updated: October 29, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सभी की समृद्धि के लिये बातचीत के जरिये एक ऐसी नियम आधारित साझी व्यवस्था में विश्वास करता है जो सभी देशों की सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करती हो ।

विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि क्षेत्र में चीन की सैन्य आक्रामकता को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही है।

चौथे हिन्द प्रशांत कारोबारी मंच की बैठक को बृहस्पतिवार को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा था कि हिन्द प्रशांत वैश्विकरकण की वास्तविकता, बहुपक्षता के उभरने तथा लाभ के पुन: संतुलन को प्रदर्शित करता है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह हमारी अंतर्निर्भरता और अंतर प्रवेश को रेखांकित करता है। जब हम साझे हितों और साझे प्रयासों की बात करते हैं तो यह स्वभाविक है कि यह अन्य माध्यमों से, कारोबारी मंचों से भी हो ।’’

जयशंकर ने कहा कि भारत, हिन्द प्रशांत को एक मुक्त, खुले और समावेशी क्षेत्र के रूप में देखता है जो प्रगति और समृद्धि के साझे प्रयास में सभी को साथ लेता है।

उन्होंने कहा कि इसमें इस भौगोलिक क्षेत्र के सभी देश शामिल हैं और वे भी हैं जिनके हित इससे जुड़े हैं ।

जयशंकर ने कहा कि भारत हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा ओर सभी की समृद्धि के लिये बातचीत के जरिये एक ऐसी नियम आधारित साझी व्यवस्था में विश्वास करता है जो सभी देशों की सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करती हो ।

उन्होंने कहा कि इसके तहत देशों को समुद्र एवं हवा में साझे क्षेत्र के उपयोग की पहुंच सुगम हो जिसमें नौवहन एवं उड़ान संबंधी स्वतंत्रता, निर्वाध वाणिज्य हो और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत विवादों का शांतिपूर्ण ढंग से निपटारा हो सके ।

विदेश मंत्री के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि दक्षिण चीन सागर में चीन का कई देशों के साथ क्षेत्रीय विवाद है।

जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि भारत इस क्षेत्र में निष्पक्ष, मुक्त, संतुलित, कानून आधारित एवं स्थिर अंतरराष्ट्रीय कारोबार की व्यवस्था की वकालत करता है तथा भारत का रुख सहयोग एवं गठजोड़ पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे