लाइव न्यूज़ :

भारत वैश्विक शासन ढांचे के बहुलतावाद, लोकतांत्रिकरण पर विश्वास करता है : नायडू

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक ढांचे में भारत बहुलतावाद और लोकतांत्रिकरण को बढ़ावा देने पर विश्वास करता है।

अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) के अध्यक्ष दुआर्ते पेचको के साथ उपराष्ट्रपति निवास में बातचीत में नायडू ने लोकतंत्र और समग्र विकास को लेकर देश की प्रतिबद्धता को दोहराया।

नायडू के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया कि दुनिया के विभिन्न देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति में यह दिखा भी है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने 154 से अधिक देशों को कोरोना वायरस से जुड़ी मेडिकल आपूर्ति की और महामारी के दौरान भारतीय त्वरित प्रतिक्रिया टीम को कई देशों में तैनात किया गया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के संकट के समय में भारत ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और इसकी चिंता अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने की रही है।

नायडू ने कहा कि भारत 1949 से ही आईपीयू से सक्रिय रूप से जुड़ा रहा है और संघ से अपील की कि लोकतांत्रिक प्रशासन को समृद्ध करने के तरीकों पर वह ध्यान केंद्रित करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"मैं बिहार से हूँ": यूएई के खिलाड़ियों की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का ज़बरदस्त जवाब

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्रिकेटसूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 234 रन से हराया

क्रिकेटIndia U19 vs United Arab Emirates U19: भारत ने यूएई को 234 रन से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंद में खेली 171 की पारी

क्रिकेटकौन हैं सलिल अरोरा?, नाबाद 125 रन, 45 गेंद, 11 छक्के और 9 चौके, आईपीएल नीलामी पर होगी करोड़ों की बारिश?

भारत अधिक खबरें

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट