लाइव न्यूज़ :

सबसे तेज गति से 40 लाख लोगों को टीका लगाने वाला देश बना भारत : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 3, 2021 15:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 18 दिन के भीतर देश में 40 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं और इसके साथ ही भारत सबसे तेज गति से इस आंकड़े तक पहुंचने वाला देश बन गया है।

बुधवार सुबह तक देश में 41 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 रोधी टीके लगाने के मामले में भारत एक फरवरी को दुनिया के शीर्ष पांच देशों की सूची में था। भारत तेज गति से यह टीकाकरण जारी रखेगा।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को अन्य मोर्चों पर भी सफलता मिल रही है।

पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, पुडुचेरी, गोवा, ओडिशा और असम समेत 14 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि रोजाना काफी अधिक संख्या में कोविड-19 मरीज स्वस्थ हो रहे हैं और मृत्यु दर में भी कमी बरकरार है। देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में गिरावट लगातार जारी है।

इसने बताया कि वर्तमान में 1,60,057 लोगों का उपचार चल रहा है जो कि कुल मामलों का 1.5 फीसदी से भी कम है।

मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 11,039 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले सात महीने में सबसे कम हैं।

इसने कहा कि इस अवधि में 14,225 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं, जिसकी वजह से इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या में 3,296 की कमी आई है। अब तक कुल 1,04,62,631 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 97.08 फीसदी है जो कि वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा दरों में से एक है।

इसने कहा कि 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 5,000 से कम मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत दर (1.91) से ज्यादा है। केरल में साप्ताहिक संक्रमण दर सबसे ज्यादा 12 फीसदी है। वहीं, सात फीसदी के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 41,38,918 लाभार्थियों को टीके लगे हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,88,762 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में से 83.01 फीसदी मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में सबसे ज्यादा 5,716 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में 110 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह