लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना रक्षा उपकरणों का निर्यातक: अजय भट्ट

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:40 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 21 दिसंबर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा उपकरणों का निर्यातक बन गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘विजय संकल्प यात्रा’ के तहत धारचूला और पिथौरागढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भट्ट ने कहा कि पिछले सात वर्षों में भारत ने रक्षा उपकरणों के निर्माण के मामले में न केवल आत्मनिर्भरता की तरफ बड़े कदम उठाए हैं बल्कि वह उन्हें विश्व के 72 देशों में निर्यात भी कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 209 रक्षा उपकरणों का घरेलू उत्पादन किया है जो पहले आयात किए जाते थे।’’ उन्होंने कहा कि दुनिया में रक्षा के मामले में अग्रणी शोध संस्थान ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ ने रक्षा उपकरणों का निर्यात करने वाले देशों की सूची में भारत को विश्व के शीर्ष 25 देशों में स्थान दिया है।

उन्होंने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किए जा रहे शोधों से देश रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हाल के वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं उत्तराखंड को दी हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र ने राज्य में एक प्लास्टिक फैक्ट्री, फैशन तकनीकी संस्थान, एक कानून विश्वविद्यालय और एम्स जैसे संस्थान खोलने में मदद की है।’’ उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड को पिछली केंद्र सरकारों ने 50 साल में जो दिया, मोदी सरकार से उसे अब तक उसका तीन गुना मिल चुका है।

सीमावर्ती गांवों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने सरहदों की सुरक्षा नाम का एक कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली आदि सीमावर्ती जिलों के 1500 से ज्यादा किसानों को भारत-चीन सीमा पर तैनात सैन्य बलों के लिए अनाज और सब्जी का उत्पादन करने का प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सेना किसानों से इन सामानों को खरीदना शुरू भी कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल