लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश संबंध किसी अन्य सामरिक गठबंधन से अधिक गहरे : श्रृंगला

By भाषा | Updated: October 23, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि भारत- बांग्लादेश संबंध किसी अन्य सामरिक गठबंधन से अधिक मजबूत हैं तथा दोनों पड़ोसी देशों के रिश्ते ‘आदर्श’ हैं ।

‘1971 के युद्ध के मानवीय, राजनीतिक और राजनयिक आयामों पर स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह 2021’ को संबोधित करते हुए श्रृंगला ने युद्ध में भारतीय वायुसेना की भूमिका की प्रशंसा की और कहा कि उसने मुक्ति वाहिनी के वीरतापूर्ण संघर्ष को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भमिका निभायी ।

श्रृंगला ने कहा कि ढाका के ऊपर भारतीय वायुसेना के पयलटों की बहादुरी के कार्यो के बारे में अनेक कहानियां सुनी हैं और इसने अपनी छत से इन घटनाओं को देख रहे बांग्लादेश के लोगों को काफी प्रेरित किया ।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 1971 का युद्ध भारत के लिये जितनी बड़ी नैतिक एवं राजनीतिक विजयी थी, उतनी बड़ी निर्णायक सैन्य जीत थी ।

विदेश सचिव ने कहा, ‘‘ हम उच्च नैतिक मानदंडों पर खरा उतरे और इतिहास ने हमें सही साबित किया क्योंकि बांग्लादेश के लोगों ने अपने आत्म सम्मान और सम्मान की रक्षा की तथा अपनी स्वतंत्रता एवं मानवाधिकारों की लड़ाई जीती । ’’

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हाल के इतिहास में पहले कभी भी मानवता ने इस तरह ‘सोचा समझा नरसंहार ’ नहीं देखा था। उनका इशारा तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के लोगों पर पाकिस्तान द्वारा किये गए अत्याचार से था ।

उन्होंने कहा, ‘‘ आपरेशन सर्चलाइट पर मैं समझता हूं कि इस पर समसामयिक शोध और ध्यान देने की जरूरत है । ’’

उन्होंने कहा कि उस समय शरणार्थियों को लेकर भारत की मानवीय प्रतिक्रिया समसामयिक इतिहास में काफी सुनियोजित एवं सहानुभूतिपूर्ण थी ।

उन्होंने कहा कि अगर आज के मानवाधिकारों एवं अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों के संदर्भ में इसे देखें तो इसके अपराधियों का अलग ही अंजाम होता ।

विदेश सचिव ने कहा कि विस्थापित लोगों को समर्थन देने का पूरा भार भारत के लोगों और सरकार पर आ गया । आतंरिक रूप से हम इस मुद्दे से अच्छे तरीके से निपटे तो दूसरी ओर भारतीय राजनयिक विभिन्न देशों की राजधानियों में पूर्वी बंगाल के लोगों की स्थिति को रेखांकित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप कई देश बांग्लादेश के लोगों के लिये आगे आए और इसके बाद 3 दिसंबर 1971 के युद्ध की स्थिति भी सामने आई ।

उन्होंने कहा कि आज के समय में भारत बांग्लादेश के संबंध व्यापक ऊंचाइयों को छू रहे हैं और खास तौर पर हाल के वर्षो में । इस संदर्भ में भारतीय कूटनीति की पड़ोस प्रथम और एक्ट ईस्ट नीति महत्वपूर्ण रही ।

श्रृंगला ने कहा कि भारत, बांग्लादेश की सामाजिक, आर्थिक वृद्धि एवं विकास में सहयोगी बनने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत- बांग्लादेश संबंध किसी अन्य सामरिक गठबंधन से अधिक मजबूत हैं तथा दोनों पड़ोसी देशों के रिश्ते ‘आदर्श’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए