लाइव न्यूज़ :

नदी जल बंटवारे पर 16 मार्च को होगी भारत-बांग्लादेश की बैठक

By भाषा | Updated: March 15, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च नदी जल बंटवारे और बाढ़ के पूर्वानुमान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश के जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारी मंगलवार को यहां बैठक करेंगे।

सूत्रों ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व जल शक्ति मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार जबकि बांग्लादेश के शिष्टमंडल का नेतृत्व वरिष्ठ सचिव कबीर बिन अनवर करेंगे।

यह बैठक इस महीने के अंत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा से पहले हो रही है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मानू, मुहुरी, खावाई, गुतमी, दूधकुमार और धारला नदियों के जल बंटवारे पर चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के सबरूम कस्बे से फेनी नदी से पानी लेने के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा सूरमा नदी से पानी लेने के संबंध में सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!