लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली ताकतों के मुकाबले के लिए भारत, बांग्लादेश की साझा प्रतिबद्धता: श्रृंगला

By भाषा | Updated: December 6, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि भारत और बांग्लादेश आतंकवाद और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाली विघटनकारी ताकतों का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के जरिए गलत सूचना और दुष्प्रचार जैसी चुनौतियों से निपटने में सहयोग को मजबूत करना सबसे महत्वपूर्ण है।

भारत-बांग्लादेश राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ ‘मैत्री दिवस’ के उपलक्ष्य में भारतीय वैश्विक परिषद में एक कार्यक्रम में श्रृंगला ने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रभावी सहयोग सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

श्रृंगला ने कहा कि भारत और बांग्लादेश एक साथ न केवल ढाका और नयी दिल्ली में बल्कि दुनिया भर की 18 राजधानियों में मैत्री दिवस मना रहे हैं। यह न केवल इस बात की पुष्टि करता है कि बंधन मजबूत हैं बल्कि भविष्य के लिए रिश्ते भी मजबूत होने का संकेत देता है।

उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाली विघटनकारी ताकतों का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता साझा करते हैं। विदेश सचिव ने कहा कि इंटरनेट के माध्यम से गलत सूचना और दुष्प्रचार जैसी नयी और उभरती चुनौतियों से निपटने में सहयोग को मजबूत करना सबसे महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू