लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश सीमा वार्ता मंगलवार से गुवाहाटी में शुरू होगी

By भाषा | Updated: December 20, 2020 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच 51वां महानिदेशक स्तरीय सीमा सहयोग सम्मेलन गुवाहाटी में 22-26 दिसंबर तक होगा।

यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

चार दशकों में ऐसा पहली बार होगा जब यह छमाही सम्मेलन दिल्ली से बाहर आयोजित किया जाएगा।

बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई महानिदेशक राकेश अस्थाना करेंगे जबकि बीजीबी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बल के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद शफीनुल इस्लाम करेंगे।

बयान के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान दोनों सीमा सुरक्षा बल सीमा-पार अपराधों को काबू करने और सूचनाओं के समयबद्ध आदान-प्रदान के तंत्र को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

इसके मुताबिक, वार्ता का उद्देश्य सीमा संबंधी मुद्दों पर चर्चा और दोनों बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र