लाइव न्यूज़ :

इंदौर में नहीं दिखा भारत बंद का ज्यादा असर, सामान्य रहा जन-जीवन

By भाषा | Updated: December 8, 2020 15:56 IST

Open in App

इंदौर, आठ दिसंबर केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए ‘भारत बंद’ का मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में ज्यादा असर नहीं देखा गया।

कारोबारी सूत्रों ने हालांकि बताया कि शहर की अनाज और फल-सब्जियों की थोक मंडियों में माल की आवक कम रहने से नियमित व्यवसाय प्रभावित हुआ।

चश्मदीदों ने बताया कि शहर की सड़कों पर यातायात आम दिनों जैसा ही रहा और रोजमर्रा की जरूरत के सामान की दुकानें खुली रहीं।

शहर के प्रमुख कारोबारी संगठनों ने बंद को खुलकर समर्थन नहीं दिया था।

इस बीच, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रवक्ता आशीष भैरम ने बताया कि उनके संगठन ने बंद के दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों पर रैलियां निकालकर व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे किसानों की मांगों के समर्थन में अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।

बंद के दौरान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के छावनी क्षेत्र स्थित संयोगितागंज अनाज मंडी में जुटे और नये कृषि कानूनों पर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने नरेंद्र मोदी सरकार तथा केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए