लाइव न्यूज़ :

भारत, ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने पांच दिवसीय अभ्यास शुरू किया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने सोमवार से पांच दिवसीय अभ्यास शुरू किया जिसका उद्देश्य स्थिर एवं सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त क्षमता को मजबूत करना है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि ‘ऑसीइंडेक्स’ अभ्यास में दोनों देशों की नौसेना के पोत, पनडुब्बी, हेलीकॉप्टर और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान हिस्सा लेंगे।

युद्धाभ्यास ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में हो रहा है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अभ्यास के चौथे संस्करण में छह सितंबर से दस सितंबर तक भारतीय नौसेना के समूह में शिवालिक और कदमात्त पोत शामिल हैं जो पूर्वी नौसेना बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियल एडमिरल तरूण सोबती के कमान में हिस्सा ले रहा है।’’

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) ने एन्जाक श्रेणी के पोत एचएमएएस वार्रामुंगा को तैनात किया है।

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा विभाग ने बताया कि इन पोतों के साथ ऑस्ट्रेलिया की पनडुब्बी, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना (आरएएएफ) का पी-8 एक समुद्री गश्ती विमान, आरएएएफ का लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर इसमें शामिल हो रहा है।

इसने कहा कि अभ्यास से दोनों देशों की नौसेनाओं के पास ‘‘स्थिर एवं सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के लिए संयुक्त रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने का अवसर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो