लाइव न्यूज़ :

भारत व्यापार के क्षेत्रों में चीन के साथ संबंधों का आकलन कर रहा : श्रृंगला

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को किसी भी संवेदनशील स्थिति से बचाने के लिए भारत चीन के साथ अपने व्यापार संबंधों के संदर्भ में विभिन्न विकल्पों का सावधानीपूर्वक आकलन कर रहा है। उनकी यह टिप्पणी पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध की पृष्ठभूमि में आयी है।

उन्होंने एक उद्योग चैंबर में संवाद सत्र में कहा कि अपने प्रमुख रणनीतिक और सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए भारत को आपूर्ति श्रृंखला, निवेश गठजोड़ और प्रौद्योगिकी के संदर्भ में चीन के साथ अपने संबंधों का मूल्यांकन करने की जरूरत है।

श्रृंगला ने कहा, "व्यापार जारी है, निवेश संबंध हैं जो कायम हैं लेकिन इन सभी की बहुत सावधानी से पड़ताल की जानी चाहिए और सरकार इन सभी विकल्पों की बहुत, बहुत सावधानी से जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारी अखंडता और सुरक्षा अक्षुण्ण रहे।"

विदेश सचिव ने कहा कि चीन ने आक्रामक रुख कायम रखा और पूर्वी लद्दाख में सीमा पर कई बार अतिक्रमण करने का प्रयास किया जो शांति और सुरक्षा के लिहाज से अनुकूल नहीं था।

उन्होंने कहा, "और इसके फलस्वरूप, हमारे संबंध सामान्य संबंध नहीं हो पा रहे हैं। यह कहने के बाद कि, निश्चित रूप से, व्यापार जारी है, आयात और निर्यात हो रहे हैं, चीन एक आर्थिक भागीदार बना हुआ है... लेकिन स्पष्ट रूप से हमें आज यह मूल्यांकन करने की जरूरत है कि क्या हम अपनी आपूर्ति श्रृंखला के संदर्भ में, हमारे निवेश गठजोड़ के संदर्भ में, हमें मिलने वाली तकनीक के संदर्भ में अति विस्तारित हैं।"

इस डिजिटल संवाद सत्र का आयोजन इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा किया गया था।

श्रृंगला ने कहा, "हमें उन सब की काफी सावधानी से जांच करने की जरूरत है ताकि यह देखा जा सके कि यह हमारे प्रमुख रणनीतिक और सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए हैं एवं जाहिर है, जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हमारी अपनी अर्थव्यवस्था बढ़ती है, हमारे अपने संवाद बढ़ते हैं।"

उन्होंने कहा कि भारत को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि वह किसी भी तरह से असुरक्षित नहीं हो। उन्होंने कहा, "इसके विपरीत, हमारी प्रगति और विकास तेज और बेहतर सुनिश्चित हो सकता है... यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो मैं समझता हूं कि हमें यह देखना होगा कि यह कैसे जारी रहता है।"

श्रृंगला ने कहा कि भारत और चीन ने सीमा मुद्दों पर कई दौर की बातचीत की है और उनमें से कुछ का समाधान किया है। उन्होंने कहा, "हमने कुछ मुद्दों को सुलझा लिया है लेकिन कुछ मुद्दे अब भी बाकी हैं और जब तक हम उन मुद्दों को भी हल नहीं कर लेते, जाहिर तौर पर हमारे संबंध सामान्य रूप में नहीं होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र