लाइव न्यूज़ :

भारत ने चीन सरकार से भारतीयों को चीन की यात्रा करने की अनुमति देने को कहा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून भारत ने बृहस्पतिवार को चीन सरकार से कहा कि वह भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से चीन में काम करने वालों या अध्ययन करने वालों को चीन की यात्रा करने की अनुमति दे। नयी दिल्ली ने कहा कि आवश्यक दो-तरफा यात्रा की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए, विशेष रूप से इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि चीनी नागरिक भारत की यात्रा कर पा रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के ‘फॉलो-अप’ की आवश्यकता का समर्थन करता है।

उल्लेखनीय है कि दुनिया में यह पता लगाने के लिए आवाज उठ रही है कि चीन के वुहान शहर में 2019 के अंत में कोरोना वायरस किस तरह सामने आया।

विश्व व्यापार संगठन में कोविड रोधी टीकों और संबंधित उत्पादों पर पेटेंट संबंधी छूट के भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव के बारे में एक अलग सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदंम बागची ने कहा, ‘‘हम यह देखकर खुश हैं कि हमारी पहल को कई देशों से समर्थन मिला है।’’

चीन यात्रा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह भारतीय नागरिकों के लिए चीन की यात्रा फिर से शुरू कराने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में है, खासकर उनके लिए जो वहां काम या पढ़ाई करते हैं।

बागची ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम जहां सुरक्षा सुनिश्चित करने और कोविड संबंधित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता को स्वीकार करते हैं, वहीं आवश्यक दो-तरफ़ा यात्रा की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए, विशेष रूप से इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि चीन के नागरिक भारत की यात्रा कर पा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि चीन के नागरिक सीधे संपर्क के अभाव के बावजूद भारत की यात्रा करने में सक्षम हैं।

बागची ने कहा, ‘‘हालांकि, भारतीय नागरिकों के लिए पिछले नवंबर से चीन की यात्रा करना संभव नहीं है क्योंकि चीनी पक्ष ने मौजूदा वीजा को निलंबित कर दिया है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम भारतीय नागरिकों द्वारा चीन की यात्रा को जल्द से जल्द फिर से शुरू कराने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो वहां काम करते हैं या पढ़ते हैं।’’

बागची ने कहा कि इस साल मार्च में, चीनी दूतावास ने चीन निर्मित टीके लेने वालों के लिए वीजा की सुविधा के बारे में एक अधिसूचना जारी की थी।

बागची ने कहा, ‘‘यह समझा जाता है कि कई भारतीय नागरिकों ने इस तरह से टीका लगाने के बाद चीनी वीजा के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक उन्हें वीजा जारी नहीं किया गया है। चूंकि इन भारतीय नागरिकों ने स्पष्ट रूप से चीनी पक्ष द्वारा निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा किया है, हम आशा करते हैं कि चीनी दूतावास उन्हें जल्द ही वीजा जारी करेगा।’’

कोरोना वायरस की उत्पत्ति से संबंधित एक सवाल के जवाब में बागची ने कहा कि मुद्दे पर और अध्ययन किए जाने का भारत समर्थन करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा रुख बहुत स्पष्ट रहा है कि हम कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के ‘फॉलो-अप’ की आवश्यकता का समर्थन करते हैं। हमने इस संबंध में समझ और सहयोग का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग