लाइव न्यूज़ :

भारत ने चीन से भारतीय नागरिकों के लिए चीन की यात्रा की इजाजत देने को कहा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून भारत ने बृहस्पतिवार को चीन से भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से चीन में काम करने वाले या अध्ययन करने वालों को उस देश की यात्रा करने की अनुमति देने के लिए कहा। भारत ने कहा कि आवश्यक दो-तरफा यात्रा की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए, विशेष रूप से इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि चीनी नागरिक भारत की यात्रा कर पा रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह भारतीय नागरिकों के लिए चीन की यात्रा फिर से शुरू करने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम जहां सुरक्षा सुनिश्चित करने और कोविड संबंधित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता को स्वीकार करते हैं, आवश्यक दो-तरफ़ा यात्रा की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए, विशेष रूप से इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि चीन के नागरिक भारत की यात्रा कर पा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि चीन के नागरिक सीधे संपर्क के अभाव के बावजूद भारत की यात्रा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, भारतीय नागरिकों के लिए पिछले नवंबर से चीन की यात्रा करना संभव नहीं है क्योंकि चीनी पक्ष ने मौजूदा वीजा को निलंबित कर दिया है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम भारतीय नागरिकों द्वारा चीन की यात्रा को जल्द से जल्द फिर से शुरू कराने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो वहां काम करते हैं या पढ़ते हैं।’’

बागची ने कहा कि इस साल मार्च में, चीनी दूतावास ने चीन निर्मित टीके लेने वालों के लिए वीजा की सुविधा के बारे में एक अधिसूचना जारी की।

बागची ने कहा, ‘‘यह समझा जाता है कि कई भारतीय नागरिकों ने इस तरह से टीका लगाने के बाद चीनी वीजा के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक उन्हें वीजा जारी नहीं किया गया है। चूंकि इन भारतीय नागरिकों ने स्पष्ट रूप से चीनी पक्ष द्वारा निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा किया है, हम आशा करते हैं कि चीनी दूतावास उन्हें जल्द ही वीजा जारी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता