लाइव न्यूज़ :

भारत ने आर्मेनिया, अजरबैजान से द्विपक्षीय विवादों का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकालने को कहा

By भाषा | Updated: May 19, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई भारत ने बुधवार को कहा कि वह आर्मेनिया-अजरबैजान सीमा पर उभरती स्थिति पर नजर रखे हुए है तथा इस क्षेत्र में सीमा पर अतिक्रमण करने वाले पक्ष को तत्काल अपने बलों को पीछे हटाने, आगे उकसाने वाले कदम बंद करने तथा शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकालने का आह्वान करता है ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने बयान में कहा कि हम आर्मेनिया-अजरबैजान सीमा पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं । सैन्य गतिविधियों के जरिये सीमाई अतिक्रमण से स्थिति अस्थिर होने के साथ नये सिरे से शत्रुतापूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अतिक्रमण करने वाले पक्ष से तत्काल अपने बलों को पीछे हटाने और आगे किसी तरह के उकसावे को बंद करने का आह्वान करते हैं । ’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत हमेशा से द्विपक्षीय विवादों का समाधान राजनीतिक एवं कूटनीतिक माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से निकालने के पक्ष में रहा है ।

उन्होंने कहा कि दक्षिण काकेसस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता क्षेत्रीय सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है ।

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया उन खबरों के बीच आई है जिसमें कहा गया है कि आर्मेनिया ने पिछले सप्ताह अजरबैजान पर सीमाई क्षेत्र में सैन्य बलों को भेजने का आरोप लगाया था । दूसरी ओर, अजरबैजान ने सीमा में प्रवेश करने से इंकार करते हुए कहा था कि उसके सुरक्षा बल केवल अपनी क्षेत्र की सुरक्षा कर रहे हैं ।

पिछले वर्ष आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर युद्ध हुआ था । कई सप्ताह तक चला यह युद्ध रूस की मध्यस्थता के बाद समाप्त हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं