लाइव न्यूज़ :

भारत ने अफगानिस्तान के लिए आठ करोड़ डॉलर मूल्य की 100 से अधिक परियोजनाओं की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 24, 2020 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर भारत ने मंगलवार को अफगानिस्तान में आठ करोड़ अमेरिकी डॉलर (592 करोड़ रुपये) की उच्च-प्रभाव वाली 100 से अधिक सामुदायिक परियोजनाओं के नए चरण की घोषणा की। इसके साथ ही युद्धग्रस्त देश में अब तक भारत की मदद तीन अरब अमेरिकी डॉलर (22,200 करोड़ रुपये) तक पहुंच गयी है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान पर एक वैश्विक सम्मेलन में अपने डिजिटल संबोधन के दौरान नए विकास पैकेज की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान में हिंसा को रोकने के लिए तत्काल और व्यापक युद्ध विराम का आह्वान किया।

विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अफगानिस्तान में विकास के लिए भारत की मदद तीन अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की हो गयी है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान के सभी 34 प्रांतों में 400 से अधिक परियोजनाएं शुरू की हैं और उस देश का कोई भी हिस्सा आज उन परियोजनाओं से अछूता नहीं है। 65,000 से अधिक अफगान छात्रों ने भी भारत में अध्ययन किया है।

अपने संबोधन में, जयशंकर ने देश में हिंसा पर काबू के लिए तत्काल और व्यापक युद्ध विराम का आह्वान किया तथा दोहराया कि शांति प्रक्रिया अफगान नीत और अफगान-नियंत्रित होनी चाहिए।

विज्ञप्ति में कहा गया, "सम्मेलन में विदेश मंत्री ने घोषणा की कि भारत ने शतूत बांध के निर्माण के लिए अफगानिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिससे काबुल शहर के 20 लाख निवासियों को स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा।’’

इससे पहले भारत ने काबुल शहर को बिजली मुहैया कराने वाली 202 किलोमीटर लंबी फुल-ए-खुमरी पारेषण लाइन बनाई थी।

जयशंकर ने अफगानिस्तान के विकास के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और निकटस्थ पड़ोसी तथा रणनीतिक साझेदार होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चारों ओर से भूमि से घिरे होने के कारण अफगानिस्तान के विकास में बाधा आयी है। उन्होंने चाबहार बंदरगाह और भारत और अफगानिस्तान के बीच एक समर्पित हवाई गलियारे के माध्यम से वैकल्पिक संपर्क प्रदान करने के भारत के प्रयासों को रेखांकित किया।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अफगानिस्तान की खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए मानवीय सहायता के तहत भारत ने चाबहार बंदरगाह से 75,000 टन गेहूं भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित