Breaking News: मोदी के शपथग्रहण समारोह में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी होंगे शामिल
LIVE
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2019 20:51 IST2019-05-29T08:53:47+5:302019-05-29T20:51:41+5:30

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज
ये lokmatnews.in का लाइव ब्लॉग है। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के पल-पल के अपडेट के लिए आप हमसे यहां जुड़े रहिये। साथ ही आप खेल, मनोरंजन जैसे दूसरे क्षेत्र से भी जुड़े सभी अपडेट भी ले सकेंगे। तमाम अहम और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिये lokmatnews.in से......
LIVE
29 May, 19 : 05:29 PM
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने राहुल गांधी से उनके आवास पर मिलने के बाद कहा, मैंने उन्हें संदेश दिया है कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए। हम चाहते हैं कि वह अपने पद पर बने रहें, अन्यथा इससे हमें पीड़ा होगी।
Delhi Congress chief Sheila Dikshit after meeting Rahul Gandhi at his residence: I have given him the message that he should not resign. We want him to continue on his post, otherwise it will cause us pain. We have conveyed that to him. pic.twitter.com/a6bkHsL3P5
— ANI (@ANI) May 29, 2019
29 May, 19 : 03:41 PM
मणिपुर में कांग्रेस के 12 विधायकों ने इस्तीफा दिया। इन विधायकों ने कहा कि वे जमीनी स्तर पर काम करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाना चाहते हैं। कांग्रेस ने मणिपुर में दोनों लोकसभा सीटें गंवा दी है।
29 May, 19 : 03:39 PM
दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा के मेडिकल ग्राउंड पर विदेश जाने की इजाजत मांगने की याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। 3 जून को आयेगा आदेश
Delhi's Rouse Avenue Court reserves order on Robert Vadra's application seeking permission to travel abroad on June 3. He had sought permission to go abroad on medical grounds. (File pic) pic.twitter.com/8PHwFW1YF2
— ANI (@ANI) May 29, 2019
29 May, 19 : 03:37 PM
बिहारः पटना में राबड़ी देवी के आवास पर महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस का कोई भी नेता मौजूद नहीं।
Bihar: No Congress leader is present at the RJD grand alliance meeting being held at former Bihar CM & RJD leader Rabri Devi's residence in Patna.
— ANI (@ANI) May 29, 2019
29 May, 19 : 01:50 PM
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद और डीएमके नेता कनिमोझी ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया। ये सभी लोकसभा चुनाव में जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं।
BJP President Amit Shah, BJP leader Ravi Shankar Prasad & DMK Leader Kanimozhi resign as Rajya Sabha members. Shah, Prasad & Kanimozhi have been elected from the parliamentary constituencies of Gandhinagar, Gujarat and Patna Sahib, Bihar and Thoothukudi, Tamil Nadu, respectively pic.twitter.com/Ie7JaktIzj
— ANI (@ANI) May 29, 2019
29 May, 19 : 01:37 PM
अरुण जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मंत्रिमंडल में न शामिल करने की अपील, पत्र लिखकर खराब सेहत का दिया हवाला
29 May, 19 : 01:05 PM
कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने कहा- हम राहुल गांधी के घर के करीब जा रहे हैं। हम वहां प्रदर्शन करेंगे और अपनी बात रखेंगे कि उन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। इससे पार्टी का बहुत नुकसान होगा, जो हम नहीं चाहते।
Congress leader Sheila Dikshit: We are going to be near the residence of Rahul Gandhi, will demonstrate there to convey our feelings that he should not resign. The Party will suffer a very heavy loss which we don't want. We are going there to plead with him to not do this. pic.twitter.com/egwl8HWkxf
— ANI (@ANI) May 29, 2019
29 May, 19 : 10:57 AM
नवीन पटनायक ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ...
WATCH: Naveen Patnaik takes oath as the Chief Minister of Odisha for a fifth time https://t.co/k5DSeKrkUm
— ANI (@ANI) May 29, 2019
29 May, 19 : 10:55 AM
नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लगातार पांचवीं बार बने राज्य के मुख्यमंत्री
#Visuals Naveen Patnaik takes oath as the Chief Minister of Odisha for a fifth time pic.twitter.com/o82Qkx1xn6
— ANI (@ANI) May 29, 2019
29 May, 19 : 09:59 AM
बिहार: आरजेडी विधायकों और एमएलसी की आज राबड़ी देवी के घर पर बैठक। तेजस्वी यादव करेंगे बैठक की अध्यक्षता
Bihar: RJD MLAs and MLCs to meet later today at Rabri Devi's residence in Patna. Meeting will be chaired by Tejashwi Yadav (file pics) pic.twitter.com/Q75nk8fyUo
— ANI (@ANI) May 29, 2019
29 May, 19 : 09:56 AM
नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में रणेंद्र प्रताप स्वैन, विक्रम केशरी अरुखा, प्रफुल्ल मलिक, निरंजन पुजारी, पद्मनाभ बेहरा, प्रताप जेना, अरूण कुमार साहू, सुदाम मरांडी, सुशांत सिंह, नविकिशोर दास और टुकनी साहू को कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया है। अशोक चंद्र पांडा, समीर रंजन दास, ज्योति प्रकाश पाणिग्रही, दिव्यशंकर मिश्र, प्रेमानन्द नायक, रघुनंदन दास, पद्मिनी दियान, तुसारकांती बेहरा और जगन्नाथ सड़ाका राज्य मंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री एस एन पात्रो को ओडिशा विधानसभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की संभावना है। वहीं प्रमिला मलिक को सरकारी की मुख्य सचेतक नियुक्त किया जा सकता है।
29 May, 19 : 09:55 AM
ओडिशा: नवीन पटनायक सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटनायक के नये मंत्रिमंडल में परमानंद नायक, टुकुनी साहू, समीर दास, नवकिशोर दास, पद्मिनी दियान, रघुनंनदन दास, दिव्यशंकर मिश्र, जगन्नाथ सड़ाका, ज्योतिप्रकाश पाणिग्रही और तुसारकांती बेहरा के रूप में दस नए चेहरे होंगे।
29 May, 19 : 09:43 AM
कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान बिहार सीएम नीतीश कुमार की ओर से मंगलवार को दी गई इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।
Congress MLA Dr. Shakeel Ahmed Khan attended Bihar Chief Minister Nitish Kumar's iftaar party yesterday in Patna. pic.twitter.com/A9LLmIqYi3
— ANI (@ANI) May 29, 2019
29 May, 19 : 09:37 AM
जनता दल (यू) की आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर बैठक
Delhi: Meeting of Janata Dal(United) office bearers to be held at Bihar Chief Minister Nitish Kumar's residence later today pic.twitter.com/tW0r9r4XMG
— ANI (@ANI) May 29, 2019
29 May, 19 : 08:57 AM
ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली-एनसीआर, बीकानेर में लैंड डील और दूसरे संपत्तियों के मामले में पूछताछ के लिए समन किया। ईडी ने वाड्रा को कल पूछताछ के लिए बुलाया है।
Enforcement Directorate has summoned Robert Vadra tomorrow for questioning in connection with land deal cases of Delhi NCR,Bikaner and other properties. (file pic) pic.twitter.com/nOyzQppsq2
— ANI (@ANI) May 29, 2019
29 May, 19 : 08:56 AM
उत्तराखंड: टेहरी के जंगलों में लगी आग लगातार फैल रही है। आग को बुझाने की कोशिश जारी
Uttarakhand: Fire continues to spread in the forests of Tehri. Fire fighting operations underway. (earlier visuals) pic.twitter.com/tjvjJbEsox
— ANI (@ANI) May 29, 2019