भारत व वियतनाम ने समुद्री सुरक्षा वार्ता की

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:18 IST2021-04-06T22:18:18+5:302021-04-06T22:18:18+5:30

India and Vietnam held maritime security talks | भारत व वियतनाम ने समुद्री सुरक्षा वार्ता की

भारत व वियतनाम ने समुद्री सुरक्षा वार्ता की

नयी दिल्ली, छह अप्रैल भारत और वियतनाम ने मंगलवार को समुद्री सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ बदलती क्षेत्रीय स्थिति पर विचार-विमर्श किया।

दोनों देशों के बीच यह वार्ता डिजिटल तरीके से हुयी। यह चर्चा दूसरे समुद्री सुरक्षा संवाद के हिस्से के रूप में हुयी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि समुद्री सुरक्षा क्षेत्र के घटनाक्रम, क्षेत्रीय सहयोग गतिविधियां और दोनों देशों के बीच सहयोग के अवसर पर भी विचार-विमर्श किया गया।

हाल के वषों में दोनों देशों के रक्षा और सुरक्षा संबंध लगातार प्रगाढ़ हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में अपने वियतनामी समकक्ष गुयेन शुआन फुक के साथ डिजिटल शिखर सम्मेलन किया था। इस दौरान दोनों पक्षों ने समग्र रक्षा और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India and Vietnam held maritime security talks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे